हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जंगल में गोकशी की तैयारी की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में नईम, जमील और बिलाल घायल हो गए। पुलिस ने मोहम्मद परवेज, सोनू समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 3 तमंचे, जिंदा और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। मौके से एक जिंदा गौवंश भी बरामद हुआ। घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
.
.
.
.
#Hapur #Garhmukteshwar #PoliceEncounter #Gokashi #UttarPradesh #HapurPolice #CrimeNews #PoliceAction #UPNews #NHPBharat