मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के कसौली गांव में 7 अक्टूबर को बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में होने वाले विराट हिंदू महासम्मेलन को लेकर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा में स्वामी यशवीर महाराज और मृगेन्द्र ब्रह्मचारी ने संबोधित करते हुए समाज में जागरूकता और संगठन पर जोर दिया।
आयोजकों ने बताया कि महासम्मेलन के दौरान संकट मोचन महायज्ञ भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। आयोजकों ने लोगों से 7 अक्टूबर को बघरा आश्रम पहुंचने की अपील की।
रिपोर्टर: अनिल पुंडीर, NHP भारत NEWS, चरथावल मुजफ्फरनगर
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #Charthawal #Kasoli #HinduMahasammelan #Yagya #SwamiYashveer #Bagra #MuzaffarnagarNews #UPNews #NHPBharat