Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

रामजी का विवाह के समय का रूप वर्णन सुनिए #ram #sita #ramayan #status

Patna Rural, Patna | May 23, 2026

MORE NEWS

आज दिनांक 15.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा जिला जनता दरबार के सभागार में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के लिए क्षेत्रीय कर्मियों (Field Functionaries) का प्रशिक्षण का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। रोहतास जिला में प्रशिक्षण कार्यक्रम 15.07.2026 से प्रारम्भ होकर 25.07.2026 तक निर्धारित है।
भारत की जनगणना 2027 के दोनों चरणों (प्रथम चरण - मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण - जनसंख्या परिगणना) के क्षेत्र कार्यों के मध्य जिला जनगणना हस्त पुस्तिका से संबंधी आंकड़ों के संग्रहण का कार्य किया जाना है।
जिला जनगणना हस्त पुस्तिका, जनगणना कार्य का अभिन्न अंग है तथा इसे प्रत्येक जिले के लिए पृथक रूप से तैयार किया जाता है इसके माध्यम से जिले के प्रत्येक ग्राम एवं नगर की प्रमुख जन सांख्यिकीय एवं सामाजिक आर्थिक विशेषताओं के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता संबंधी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाती है। इस उद्देश्य से ग्राम एवं नगर स्तर पर नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनात्मक सुविधाओं की उपलब्धता संबंधी जानकारी संकलित करने हेतु विशेष रूप से तैयार की गई ग्राम निर्देशिका एवं नगर निर्देशिका के अनुसूचियों का उपयोग किया जाता है।
जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) 2027 के अंतर्गत आंकड़ों के संग्रहण का क्षेत्रीय कार्य (Field Work) बिहार राज्य में 01.08.2026 से प्रारम्भ कर 30.08.2026 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित है। इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को त्रुटिहीन, सटीक एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु सभी नामित क्षेत्रीय कर्मियों (Field Functionaries) के साथ-साथ चार्ज पदाधिकारियों का गहन एवं व्यापक प्रशिक्षण आयोजित है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को निदेश दिया गया कि तन्मयता के साथ प्रशिक्षण में भाग लें।
प्रशिक्षण कार्य श्री निशांत किशोर एवं श्री सुबोध कुमार DCO प्रशिक्षक द्वारा दिया गया। 

#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 15.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा जिला जनता दरबार के सभागार में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के लिए क्षेत्रीय कर्मियों (Field Functionaries) का प्रशिक्षण का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। रोहतास जिला में प्रशिक्षण कार्यक्रम 15.07.2026 से प्रारम्भ होकर 25.07.2026 तक निर्धारित है। भारत की जनगणना 2027 के दोनों चरणों (प्रथम चरण - मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना एवं द्वितीय चरण - जनसंख्या परिगणना) के क्षेत्र कार्यों के मध्य जिला जनगणना हस्त पुस्तिका से संबंधी आंकड़ों के संग्रहण का कार्य किया जाना है। जिला जनगणना हस्त पुस्तिका, जनगणना कार्य का अभिन्न अंग है तथा इसे प्रत्येक जिले के लिए पृथक रूप से तैयार किया जाता है इसके माध्यम से जिले के प्रत्येक ग्राम एवं नगर की प्रमुख जन सांख्यिकीय एवं सामाजिक आर्थिक विशेषताओं के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता संबंधी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाती है। इस उद्देश्य से ग्राम एवं नगर स्तर पर नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनात्मक सुविधाओं की उपलब्धता संबंधी जानकारी संकलित करने हेतु विशेष रूप से तैयार की गई ग्राम निर्देशिका एवं नगर निर्देशिका के अनुसूचियों का उपयोग किया जाता है। जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) 2027 के अंतर्गत आंकड़ों के संग्रहण का क्षेत्रीय कार्य (Field Work) बिहार राज्य में 01.08.2026 से प्रारम्भ कर 30.08.2026 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित है। इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को त्रुटिहीन, सटीक एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु सभी नामित क्षेत्रीय कर्मियों (Field Functionaries) के साथ-साथ चार्ज पदाधिकारियों का गहन एवं व्यापक प्रशिक्षण आयोजित है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को निदेश दिया गया कि तन्मयता के साथ प्रशिक्षण में भाग लें। प्रशिक्षण कार्य श्री निशांत किशोर एवं श्री सुबोध कुमार DCO प्रशिक्षक द्वारा दिया गया। #IPRD Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 15, 2026

आज दिनांक 15.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नल-जल योजना, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। 
बैठक में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीआरओ, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम, पीएचईडी के अभियंता, आपदा प्रभारी एवं सिविल सर्जन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने नल-जल योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश पीएचईडी अभियंताओं को दिया। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं बीपीआरओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में नल-जल योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करें। जो योजनाएं बंद हैं अथवा प्रभावित हैं, उनकी जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय स्तर से प्राप्त कर सत्यापित करें तथा यांत्रिक एवं विद्युत संबंधी खराबियों की रिपोर्ट तैयार कर पीएचईडी को उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध तरीके से आवश्यक मरम्मत एवं संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन को सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लू वार्ड को प्रभावी ढंग से संचालित, डेंगू वार्ड पूरी तरह तैयार रखने तथा आवश्यक दवाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया।

नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जाए। इसके साथ ही जल निकासी, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को भी प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

#IPRD
#PublicService 
#Rohtas 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 15.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नल-जल योजना, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीआरओ, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम, पीएचईडी के अभियंता, आपदा प्रभारी एवं सिविल सर्जन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी ने नल-जल योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश पीएचईडी अभियंताओं को दिया। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं बीपीआरओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में नल-जल योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करें। जो योजनाएं बंद हैं अथवा प्रभावित हैं, उनकी जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय स्तर से प्राप्त कर सत्यापित करें तथा यांत्रिक एवं विद्युत संबंधी खराबियों की रिपोर्ट तैयार कर पीएचईडी को उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध तरीके से आवश्यक मरम्मत एवं संचालन सुनिश्चित किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन को सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लू वार्ड को प्रभावी ढंग से संचालित, डेंगू वार्ड पूरी तरह तैयार रखने तथा आवश्यक दवाओं एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया। नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जाए। इसके साथ ही जल निकासी, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को भी प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गई। #IPRD #PublicService #Rohtas Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 15, 2026

दिनांक 15.07.2026 को विधि महाविद्यालय सभागार में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, समस्तीपुर के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसारएक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ श्री रोशन कुशवाहा, जिलाधिकारी महोदय, अली एकराम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं श्री गंगा सागर सिंह, श्रम अधीक्षक समस्तीपुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। जिलें के सभी प्रखण्डों से सैकडों की संख्या में असंगठित कार्यक्षेत्र के कामगार एवं शिल्पकार सहित श्रमिक प्रतिनिधियों के द्वारा इस कार्यशाला सक्रिय रूप से भाग लिया गया। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना (2011) एवं बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दूर्घटना अनुदान योजना के पात्र लाभुकों के बीच सांकेतिक चेक का वितरण किया गया। वैसे प्रवासी श्रमिक जिनका मृत्यु बिहार से बाहर अन्य राज्यों में दूर्घटना के कारण हो गया, उनके वैध आश्रितों के बीच लगभग 54 लाख रूपये का सांकेतिक चेक सभी 27 मृतक के वैध आश्रितों के बीच वितरण किया गया। ज्ञात हो कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रखण्ड स्तर से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं श्रम अधीक्षक, समस्तीपुर के अनुशंसा के आधार पर जिलापदाधिकारी द्वारा स्वीकृती प्रदान की जाती है। साथ ही बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना (2011) के तहत मृतक के वैध आश्रितों को भी 50-50 हजार का सांकेतिक चेक के माध्यम से भुगतान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बाल श्रम पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराया गया साथ ही उपस्थित सभी श्रमिकों को बाल श्रमिकों से कार्य कराने वालों के विरूद्ध दण्ड के सम्बंध में विस्तार से बताया गया। विभिन्न श्रम अधिनियम के द्वारा निबंधित श्रमिक और असंगठित क्षेत्र के लाभुकों को भी लाभ प्राप्त करने हेतु इसकी पात्रता के संबंध में सभी श्रमिकों को विस्तार से प्रशिक्षण कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने गांय में जाकर प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किये।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देशय विभिन्न श्रम कानुनों की जानकारी देना तथा उससे किस प्रकार लाभ प्राप्त किया जायेगा, इसकी पात्रता के लिए क्या शर्त है इसे पूरा विस्तार पूर्वक तकनीकी सत्र में सभी को बताया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे श्रमिकों को लाभ प्राप्त करने से संबंधित जानकारी कार्यशाला में सभी आये श्रमिकों को श्रम कानूनों की हस्तपुस्तिका भी हस्तगत कराया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्री गंगा सागर सिंह, श्रम अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा किया गया तथा समापन का घोषणा की गई। इस कार्यक्रम जिला पदाधिकारी के अतिरिक्त अली एकराम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राकेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, विभुतिपुर, राजेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, विद्यापतिनगर, दुर्गेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, वारिसनगर, रघुवीर प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मोरवा, अनुप शंकर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर, प्रकाश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सरायरंजन, नीतु कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, शिवाजीनगर, राजीव कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कल्याणपुर, संदीप कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, उजियारपुर, संतोष कुमार पोद्दार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, खानपुर, कृष्णा कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, दलसिंहसराय, सुनिती कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, हसनपुर एवं सभी प्रखण्ड के डाटा इंट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।

दिनांक 15.07.2026 को विधि महाविद्यालय सभागार में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, समस्तीपुर के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसारएक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ श्री रोशन कुशवाहा, जिलाधिकारी महोदय, अली एकराम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं श्री गंगा सागर सिंह, श्रम अधीक्षक समस्तीपुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। जिलें के सभी प्रखण्डों से सैकडों की संख्या में असंगठित कार्यक्षेत्र के कामगार एवं शिल्पकार सहित श्रमिक प्रतिनिधियों के द्वारा इस कार्यशाला सक्रिय रूप से भाग लिया गया। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना (2011) एवं बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दूर्घटना अनुदान योजना के पात्र लाभुकों के बीच सांकेतिक चेक का वितरण किया गया। वैसे प्रवासी श्रमिक जिनका मृत्यु बिहार से बाहर अन्य राज्यों में दूर्घटना के कारण हो गया, उनके वैध आश्रितों के बीच लगभग 54 लाख रूपये का सांकेतिक चेक सभी 27 मृतक के वैध आश्रितों के बीच वितरण किया गया। ज्ञात हो कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रखण्ड स्तर से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं श्रम अधीक्षक, समस्तीपुर के अनुशंसा के आधार पर जिलापदाधिकारी द्वारा स्वीकृती प्रदान की जाती है। साथ ही बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना (2011) के तहत मृतक के वैध आश्रितों को भी 50-50 हजार का सांकेतिक चेक के माध्यम से भुगतान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बाल श्रम पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराया गया साथ ही उपस्थित सभी श्रमिकों को बाल श्रमिकों से कार्य कराने वालों के विरूद्ध दण्ड के सम्बंध में विस्तार से बताया गया। विभिन्न श्रम अधिनियम के द्वारा निबंधित श्रमिक और असंगठित क्षेत्र के लाभुकों को भी लाभ प्राप्त करने हेतु इसकी पात्रता के संबंध में सभी श्रमिकों को विस्तार से प्रशिक्षण कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को अपने-अपने गांय में जाकर प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किये। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देशय विभिन्न श्रम कानुनों की जानकारी देना तथा उससे किस प्रकार लाभ प्राप्त किया जायेगा, इसकी पात्रता के लिए क्या शर्त है इसे पूरा विस्तार पूर्वक तकनीकी सत्र में सभी को बताया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे श्रमिकों को लाभ प्राप्त करने से संबंधित जानकारी कार्यशाला में सभी आये श्रमिकों को श्रम कानूनों की हस्तपुस्तिका भी हस्तगत कराया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्री गंगा सागर सिंह, श्रम अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा किया गया तथा समापन का घोषणा की गई। इस कार्यक्रम जिला पदाधिकारी के अतिरिक्त अली एकराम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राकेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, विभुतिपुर, राजेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, विद्यापतिनगर, दुर्गेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, वारिसनगर, रघुवीर प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मोरवा, अनुप शंकर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर, प्रकाश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सरायरंजन, नीतु कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, शिवाजीनगर, राजीव कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कल्याणपुर, संदीप कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, उजियारपुर, संतोष कुमार पोद्दार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, खानपुर, कृष्णा कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, दलसिंहसराय, सुनिती कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, हसनपुर एवं सभी प्रखण्ड के डाटा इंट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।

Patna, Bihar | Jul 15, 2026

समस्तीपुर जिले के पांच प्रखंडों में नवस्थापित महाविद्यालयों का शुभारंभ, आज से पठन-पाठन प्रारंभ
समस्तीपुर, 15 जुलाई 2026
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार की ऐतिहासिक पहल के तहत आज राज्य के उन प्रखंडों में नवस्थापित महाविद्यालयों का शुभारंभ किया गया, जहां पूर्व में महाविद्यालय की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से नवस्थापित महाविद्यालयों का उद्घाटन किया तथा सभी महाविद्यालयों में विधिवत पठन-पाठन का शुभारंभ हुआ।
उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर जिले के खानपुर, कल्याणपुर, सिंघिया, विथान एवं विद्यापतिनगर प्रखंडों में नवस्थापित महाविद्यालयों का आज एक साथ उद्घाटन किया गया। इन सभी महाविद्यालयों में आज से नियमित शैक्षणिक गतिविधियां एवं पठन-पाठन प्रारंभ हो गया है। इन महाविद्यालयों की स्थापना से जिले के हजारों विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध होगा।
इसी क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने विद्यापतिनगर स्थित नवस्थापित महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा उसके उपरांत फीता काटकर विद्यापतिनगर महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर महाविद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उच्च शिक्षा तक पहुंच सुलभ होगी, नामांकन में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र के समग्र शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय श्री किशन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बिहार सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम बताया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समस्तीपुर जिले के पांच प्रखंडों में नवस्थापित महाविद्यालयों का शुभारंभ, आज से पठन-पाठन प्रारंभ समस्तीपुर, 15 जुलाई 2026 उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार की ऐतिहासिक पहल के तहत आज राज्य के उन प्रखंडों में नवस्थापित महाविद्यालयों का शुभारंभ किया गया, जहां पूर्व में महाविद्यालय की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से नवस्थापित महाविद्यालयों का उद्घाटन किया तथा सभी महाविद्यालयों में विधिवत पठन-पाठन का शुभारंभ हुआ। उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर जिले के खानपुर, कल्याणपुर, सिंघिया, विथान एवं विद्यापतिनगर प्रखंडों में नवस्थापित महाविद्यालयों का आज एक साथ उद्घाटन किया गया। इन सभी महाविद्यालयों में आज से नियमित शैक्षणिक गतिविधियां एवं पठन-पाठन प्रारंभ हो गया है। इन महाविद्यालयों की स्थापना से जिले के हजारों विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध होगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने विद्यापतिनगर स्थित नवस्थापित महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा उसके उपरांत फीता काटकर विद्यापतिनगर महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर महाविद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उच्च शिक्षा तक पहुंच सुलभ होगी, नामांकन में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र के समग्र शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय श्री किशन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बिहार सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम बताया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 15, 2026

जनसुराज पार्टी में लगातार नेता कर रहे हैं दल- बदल,कई नेता कॉंग्रेस तो कई नेता बीजेपी कर रहे हैं जॉइन

जनसुराज पार्टी में लगातार नेता कर रहे हैं दल- बदल,कई नेता कॉंग्रेस तो कई नेता बीजेपी कर रहे हैं जॉइन

Patna Rural, Patna | Jul 15, 2026

रामजी का विवाह के समय का रूप वर्णन सुनिए #ram #sita #ramayan #status - Patna Rural News