मुंगेर: AEIDO परीक्षा से पहले मुंगेर में बड़ा फर्जीवाड़ा, 22 गिरफ्तार, लाखों में पास कराने का खेल बेनकाब
Munger, Munger | Apr 16, 2026 बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEIDO) परीक्षा से ठीक पहले मुंगेर में बड़े पैमाने पर परीक्षा फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे गिरोह का नेटवर्क बिहार के कई जिलों तक फैला हुआ बताया जा रहा है।प्रशासन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिलाधिकारी क