धनवार: वार्ता के बाद भी नहीं बनी बात, 14वें दिन धरना जारी, 2 आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर
धनवार प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के समक्ष 13 सूत्री मांगों को लेकर धनवार बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रहा। खोरीमहुआ एसडीएम, बीडीओ व सीओ समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की।