बैतूल नगर: तेज़ रफ्तार कार का कहर: पिता-पुत्र को टक्कर मारी, दोनों गंभीर घायल, चिल्लौर में हादसा, अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चिल्लौर के पास तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 40 वर्षीय रामकरन धुर्वे और उनके 14 वर्षीय पुत्र रंजीत धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों केकड़िया खुर्द गांव के निवासी हैं और पुत्र का आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए भीमपुर जा रहे थे। तभी सामने से