पटियाली: आंधी-बारिश से गंजडुंडवारा की बिजली व्यवस्था हुई चरमराई, 14 घंटे से अधिक बाधित रही आपूर्ति
कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब 12 बजे गुल हुई बिजली गुरुवार दोपहर में थोड़ी देर के लिए बहाल हुई, लेकिन फिर बंद हो गई। शाम को आपूर्ति सुचारु हो सकी। बिजली न रहने से भीषण गर्मी में लोगों को पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ी।