खोदावंदपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मिर्जापुर में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय बंद रहने के दौरान शरारती तत्व परिसर में घुस गए और बाथरूम का गेट, टॉयलेट, टेबल-बेंच समेत अन्य शैक्षणिक सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया।