सुजानगढ़: सुजानगढ़ में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹12 लाख की ठगी का आरोप, कोतवाली में मामला दर्ज
सुजानगढ़। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए ठगने का मामला सुजानगढ़ कोतवाली थाने पहुंचा है। पीड़ित ने अजय सोनी और उसके पिता कन्हैयाल सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका परिचय अजय सोनी से हुआ था।