राजगढ़: राजगढ में वाहनों की बैटरियां चुराने वाले दो शातिर चोरों को राजगढ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rajgarh, Churu | Dec 3, 2025 राजगढ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रक की बैटरी चोरी की वारदात का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। कार्यवाही में टीम सदस्य श्यामलाल मीणा एएसआई, कुलदीप कानि, राजेश कुमार कानि, कर्मपाल कानि, जयप्रकाश कानि व सुरेश कुमार कानि शामिल रहे।