पटेरा: बंधा गांव में करीब आधा दर्जन किसानों के यहां चोरी, लोगों ने चोरों को पकड़ा
Patera, Damoh | Sep 4, 2026 पटेरा ब्लॉक के बंधा गांव में तीन चोरो ने करीब आधा दर्जन किसानों के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया,यँहा विजय पटेल,रोहित पटेल,गया पटेल और राजेंद्र अठया के यहां चोरी की घटनाएं हुई चोरों द्वारा बिजली मोटर,तार,ट्रैक्टर का सामान,तार,बेट्री पाइप आदि समान अलग-अलग किसानों के घर से चोरी किया गया,पीड़ित किसानों ने 3 लोगों को चोरी के शक में पकड़कर पुलिस को सौंपा।