भिंड नगर: बाराकला गांव में मामूली बात पर युवकों ने फरियादी से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
भिंड के देहात थाना इलाके बाराकला गांव में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज गुरुवार के रोज दोपहर 12:00 जाकर दर्ज कराई पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है