फुलवारी: 38 वर्षीय व्यक्ति का पैर का नस काटकर घर के बाहर फेंका गया, पटना एम्स में हुई मौत
Phulwari, Patna | Oct 28, 2024 फुलवारी शरीफ में एक मोबाइल दुकान में काम करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति का अपराधियों ने पैर का नस काट कर उसे उसके घर के बाहर रविवार देर रात फेंक कर भाग निकले। इसके बाद परिजनों ने फुलवारी के पटना एम्स में व्यक्ति को भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।