फुलवारी: पटना में कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा, झारखंड में भाजपा सरकार नहीं होने के कारण EVM से छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे
Phulwari, Patna | Oct 27, 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने रविवार शाम करीब 4:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं है इसलिए वहां भाजपा EVM से खेल नहीं कर पाएगी। मौके पर अजीत शर्मा ने यह भी कहा कि झारखंड में हमारी सरकार थी, हमारी सरकार है और हमारी सरकार ही रहेगी।