फुलवारी: बेऊर थाना क्षेत्र से 200 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार, एक ऑटो ज़ब्त
Phulwari, Patna | Oct 27, 2024 बेऊर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी कर 200 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। मौके से तीन अभियुक्त की गिरफ्तारी भी हुई है। मामले को लेकर रविवार शाम करीब 5:00 बजे बेउर थाना पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि मौके से एक ऑटो भी जप्त किया गया है।