फुलवारी: फुलवारी शरीफ में दीपावली और छठ पर्व के लिए थाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Phulwari, Patna | Oct 28, 2024 दीपावली और छठ पूजा को लेकर फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए सक्रिय है।पुलिस के द्वारा यह भी प्रयास किया जा रहा है कि दीपावली और छठ पर्व का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए।सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे फुलवारी शरीफ थाना पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।यह फ्लैग मार्च ईसोपुर, रायचक, पीठिया बाजार समेत कई जगहों पर निकल गया।