फुलवारी: फुलवारी शरीफ नगर परिषद में दिवाली और छठ पर्व को लेकर निर्वाचित मंडल की बैठक हुई
Phulwari, Patna | Oct 26, 2024 फुलवारीशरीफ नगर परिषद में शनिवार शाम करीब 4:00 बजे दीवाली और छठ पर्व को लेकर निर्वाचित मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दीवाली से पहले कूडो का उठाव, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, गोताखोर की व्यवस्था समेत कई बातों पर विचार विमर्श किया गया।