नगर नौसा: ग्रामीणों के आग्रह पर कछियावां पंचायत के वार्ड संख्या 5 में कूड़ा उठाव शुरू
कछियावां पंचायत के वार्ड संख्या 5 में ग्रामीणों के आग्रह के बाद मंगलवार से कूड़ा-कचरा उठाव का कार्य शुरू कर दिया गया। सफाई कर्मियों द्वारा वार्ड के विभिन्न इलाकों से कूड़ा-कचरा एकत्र कर उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सफाई को लेकर परेशानी हो रही थी, जिसके बाद आग्रह किए जाने पर यह कार्रवाई शुरू हुई