दमोह: जिले में जनगणना के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू, घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, कलेक्टर ने 20 मई तक जनगणना कराने की अपील की
Damoh, Damoh | May 4, 2026 दमोह जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत 1 मई से हुई है, जिसमें मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। 2524 प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं, जिनकी निगरानी 451 पर्यवेक्षक और 15 चार्ज अधिकारी कर रहे हैं। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए 20 मई तक लक्ष्य पूरा करने की बात कही है।