जमुई: सदर अस्पताल स्थित आईएमए भवन में चिकित्सकों की हुई बैठक, बंगाल की घटना पर 17 अगस्त को 24 घंटे हड़ताल का किया ऐलान
Jamui, Jamui | Aug 16, 2024 सदर अस्पताल स्थित आईएमए भवन में शुक्रवार को चिकित्सकों की एक बैठक हुई। जिसमें बंगाल की घटना पर 17 अगस्त को जिले के निजी क्लीनिको में ओपीडी व इमरजेंसी सेवा 24 घंटे बाधित कर हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बता दे कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीजी छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों पर जानलेवा हमला हुआ था।