लोहरदगा: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर लोहरदगा में शोकसभा, क्रिकेटरों व प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे लोहरदगा स्थित बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में शोकसभा आयोजित की गई। क्रिकेट कोच अमित कुमार एवं जयजीत चौबे के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में क्रिकेटरों और प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।