निघासन: सिंगाही कस्बा में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत, वीडियो पोस्ट कर युवक ने दी जान, कहा- हमने तुमसे की है मोहब्बत
लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही कस्बे में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात 20 वर्षीय इरफान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने करीब 1 मिनट 44 सेकेंड का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें उसने रचना नाम की युवती का जिक्र करते हुए खुद को जिम्मेदार बताया और किसी को उसे दोष न देने की बात कही।