हरिद्वार: भूपतवाला स्थित चेतनज्योति आश्रम से पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के लिए रवाना हुए संत
तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के लिए हरिद्वार से भी कई संतों को आमंत्रित किया गया है। यहां के भूपतवाला स्थित चेतनज्योति आश्रम से वरिष्ठ कथावाचक स्वामी हरिचेतनानंद और स्वामी ऋषिश्वरानंद दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले संतों ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जल्द ही भारत विश्वगुरू बनेगा।