लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में तीन जगह छापेमारी कर दो शराब तस्करों और तीन शराबियों को किया गिरफ्तार
रविवार अपराह्न 5:29 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार किऊल बस्ती से 800 ML महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले अविनाश कुमार को एवं हलसी थाना क्षेत्र में बंडोल गांव से 6 लीटर महुआ शराब तस्कर इसी गांव के रहने वाले रंजीत चौधरी को गिरफ्तार किया गया.बड़हिया थाना क्षेत्र में दरौक से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया.