फिरोज़ाबाद: स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों ने दिया अल्टीमेटम, 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो करेंगे घेराव
उद्योग व्यापार मंडल रजि महानगर के प्रतिनिधि मंडल ने महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर दादा के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता को 11 सूत्रीय ज्ञापन शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब सौंपकर स्मार्ट व प्रीपेड मीटर से जुड़ी समस्याओं को उठाया।