महोबा: अजनर में जाम की सूचना देने पर थाना प्रभारी पर कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष ने लगाया अभद्रता का आरोप
Mahoba, Mahoba | Apr 6, 2026 कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि अजनर रोड पर पेड़ गिरने से लगे जाम की सूचना देने पर थाना प्रभारी ने उनसे अभद्र भाषा में बात की। घटना से नाराज समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।