शिमला ट्रैफिक अपडेट: आरटीओ कार्यालय और तारा हॉल के पास बस खराब होने से बाधित यातायात बहाल
शिमला। आज शहर में आरटीओ कार्यालय शिमला तथा तारा हॉल के समीप दो अलग-अलग स्थानों पर बसों के खराब हो जाने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही जिला शिमला पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बसों को सड़क से हटाया और मार्ग को शीघ्र ही यातायात के लिए बहाल कर दिया।
अधिकारियों के अनुसार, दोनों स्थानों पर अब यातायात पूरी तरह सामान्य और सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।
जिला शिमला पुलिस ने इस दौरान सहयोग करने वाले वाहन चालकों और आम जनता का धन्यवाद व्यक्त किया है और अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में धैर्य बनाए रखें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।