हथुआ स्थित महारानी मैरेज हॉल में मंगलवार की रात करीब 9 बजे गोपालगंज के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले भर से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कुशल नेतृत्व को याद किया।