पीपलखूंट: पीपलखूंट में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीसरे का उपचार जारी
जिले के पीपलखूंट में नेशनल हाईवे-56 पर शनिवार रात ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में पावटी निवासी 19 वर्षीय कालू गलिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल सुभाष सोहन ने प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दतियार निवासी सुनील मांगीलाल का उपचार जारी है।