मंदसौर: मंदसौर-संजीत रोड पर तेज रफ्तार बाइक का कहर, दो मौसेरे भाई गंभीर घायल
मंदसौर के संजीत रोड स्थित ग्राम गन्नई के पास मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हाड़ी पिपलिया, जिला नीमच निवासी विशाल (26) और रंजीत (22) ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। दोनों रात में बाइक से दूध लेने जा रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आई बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी