दरभंगा: बिहार के मुख्य सचिव ने बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर दरभंगा के अधिकारियों के साथ की ऑनलाइन बैठक
बिहार के मुख्य सचिव बिहार अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिलों की समीक्षात्मक बैठक हुई। दरभंगा NIC से दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त श्री कौशल किशोर,पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमती स्वप्ना गौतम मेश्राम सहित कई अधिकारी मौजूद थे। यह जानकारी गुरुवार शाम 6 बजे मिली।