रायबरेली: शहजौरा गांव में पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध पटाखे और निर्माण सामग्री बरामद, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Raebareli, Raebareli | Sep 30, 2026
29 सितंबर मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र की एक गांव में अवैध रूप से पटाखे बनाने का कारोबार किया जा रहा था। मुखबिर खास की सूचना पर छापेमारी की गई। जिसमें अवैध रूप से निर्मित एवं बारूद बरामद किया गया है तथा निर्मित कर रहे पति-पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।