सर्वजन आम पार्टी 23 फरवरी को आईएमए हॉल, बरेली में संत गाडगे जी महाराज की जयंती मनाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर ने बताया कि समारोह में जिले भर से सर्व समाज, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, स्वच्छता, समानता और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।