बयाना: दहगांव में पानी की टंकी तैयार, जलापूर्ति का इंतजार, भुगतान अटका तो कुछ काम अधूरे रह गए
उपखंड के दहगांव गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी से अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। जलदाय विभाग के अधिकारी करण सिंह मीणा ने निर्माण कार्य पूरा होने की बात कही है, लेकिन सीढ़ियों और प्लेटफॉर्म पर रेलिंग की स्थिति को लेकर जांच कराने का आश्वासन दिया है।