गिरिडीह: बंदरकुपी में 24 वर्षीय युवक ऋतिक यादव की हत्या के बाद, भाजपा नेताओं ने सदर अस्पताल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुपी में गुरुवार की देर रात 24 वर्षीय युवक ऋतिक यादव की पीट-पीटकर हत्या के बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे कई भाजपा नेता सदर अस्पताल पहुंचे और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। इस हत्या से इलाके में सनसनी फैला दी है। ऋतिक राजेंद्र नगर निवासी और बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मुसाफिर सिंह यादव के पुत्र थे।।