गिरिडीह पुलिस ने 105 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल
आपका मोबाइल फिर से आपका’ अभियान के तहत शुक्रवार को न्यू पुलिस केंद्र पपरवाटांड़ में 105 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने इन मोबाइलों को बरामद किया था।
मौके पर एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 1,000 से अधिक मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे जा चुके हैं ।#apnagiridihnews #JharkhandNews #giridihpolice #Giridih #GiridihNews
#मोबाइल #Mobile