देवबंद: नागल में घर के सामने से छात्र की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
थाना नागल क्षेत्र के गांव बढेडी कोली में घर के बाहर खड़ी एक छात्र की स्प्लेंडर बाइक चोरी कर शातिर चोर ने पुलिस को चुनोती दी है। चोरी की पूरी वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित छात्रा ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।