मांझी: करंट लगने से भैंस की मौत, मुआवजे की मांग
Manjhi, Saran | Aug 18, 2026 मांझी प्रखंड के मटियार गांव में मंगलवार की शाम धारा प्रवाहित बिजली के तार के चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि रमाशंकर मांझी की भैंस प्रतिदिन की तरह टीन के करकट शेड में बंधी हुई थी। इसी दौरान शॉट सर्किट के कारण बिजली का धारा प्रवाहित का टूट कर सेड पर गिर गया। संपर्क में आते ही भैंस की मौत हो गई।