पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी निराशा में चले गए हैं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा बार-बार वोट चोरी के आरोप लगाए जाने को लेकर बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ी बात कह दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में चले गए हैं, इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने शायरी के अंदाज में राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।