जमुई: सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, विद्यालय के भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता
Jamui, Jamui | Mar 31, 2026 मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट और जमुई जिले का प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डा. राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे संस्थान के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 31 मार्च 2026 यानि मंगलवार को वे आधिकारिक रूप से अपने पद से मुक्त हो जाएंगे। इसकी जानकारी दोपहर 1:00 बजे दी गई है। इस्तीफा से पूरे विद्यालय परिसर में चर्चा है।