बिंदकी: बिंदकी तहसील पहुंचे शिक्षक व शिक्षिकाओं ने तहसीलदार से मिलकर जनगणना के लिए क्षेत्रीय स्तर पर ड्यूटी लगाने की मांग की
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में गुरुवार की सुबह 10 बजे भारी संख्या में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक तथा शिक्षिकाएं पहुंचे। जिसमें अमौली, देवमई, खजुहा, मलवा ब्लॉक के शिक्षक मौजूद थे। शिक्षक नेता बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राम बहादुर व योगेंद्र शिक्षकों के साथ तहसीलदार से मिले और जनगणना के लिए ड्यूटी क्षेत्रीय स्तर पर लगाए जाने की मांग किया।