डौण्डीलोहारा: उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर 6 कृषि केन्द्रों को नोटिस, 1 कृषि केन्द्र के विक्रय पर लगाया गया प्रतिबंध
केन्द्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिले में संचालित उर्वरक विक्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया जा रहा है।डौंडीलोहारा, सोनवानी कृषि केन्द्र जेवरतला, सेवा सहकारी समिति नवागांव में उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में अनियमितता पाई गई।कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।