मौजमाबाद: मनोहरपुर थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, डेटोनेटर सहित अन्य सामग्री की बरामदगी
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में मनोहरपुर थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में डेटोनेटर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। वही मनोहरपुर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहनलाल यादव को गिरफ्तार किया है।