चकरनगर: एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न, कुल 16 फरियादी पहुंचे, 2 का मौके पर निस्तारण
तहसील सभागार में एसडीएम रोहित मौर्य की अध्यक्षता व सीओ अभय नारायण की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न किया गया।इस दौरान कुल 16 शिकायतें पटल पर दर्ज की गई जिसमें मात्र 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शनिवार की जगह सोमवार दोपहर 2 बजे तक चले संपूर्ण समाधान दिवस में 16 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। सभी फरियादियों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।