राजपुर: आंधी तूफान ने निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय की गुणवत्ता की खोली पोल
बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत लडुवा में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा एकलव्य आवासीय विद्यालय निर्माण में गंभीर अनियमितताओं की आशंका सामने आई है। हाल ही में आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौसम के हल्के से दबाव में ही भवन की दीवारें दरकने लगी हैं और कई