चानन: बीयर चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर के पास झाड़ी से पुलिस ने विदेशी शराब की खेप ज़ब्त की
बन्नू बगीचा थाना के पुलिस ने बीयर चौक स्थित मां दुर्गा स्थान मंदिर परिसर से करीब 500 मी उत्तर केनाल के समीप जंगल झाड़ी से 21 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. रविवार अपराह्न 1 बजे थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि यहां से पुलिस ने 375 मिली लीटर का कुल 56 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है. तस्कर की पहचान की जा रही है.