चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ के मुख्य डाकघर में भारत सरकार के 100 दिवस मिशन के तहत डाक चौपाल का आयोजन किया गया
भारत सरकार के 100 दिवस मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ मुख्य डाकघर द्वारा डाक चौपाल लगाई गई इसमें विविध योजना की जानकारी के साथ खाते भी खोले गए। चित्तौड़गढ़ मुख्य डाकघर पोस्ट मास्टर लादूलाल खटीक ने बताया की बुधवार को प्रधान डाकघर में आयोजित डाक चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता व पार्षद पोखरना थे। चौपाल में बचत खाता, सुकन्या समृद्धि खाता की जानकारी दी गई।