चित्तौड़गढ़: एमपीपीजी कॉलेज के बाहर एनएसयूआई ने गेट का ताला लगाकर छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा महाविद्यालय के गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया एनएसयूआई नेता दिग्विजय सिंह चुंडावत ने बताया कि प्रदेश भर में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर सो द्वारा विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा छात्रों का हनन किया जा रहा है।