चित्तौड़गढ़: चंदेरिया में बिरला यूनियन द्वारा स्थापना दिवस को लेकर पौधारोपण कर मनाया 70वां स्थापना दिवस
बिरला यूनियन ने पौधरोपण कर 70वाँ स्थापना दिवस मनाया। भारतीय सीमेंट मजदूर संघ बिरला यूनियन द्वारा भामसं स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में झंडा फहराकर पौधरोपण किया और सभी का मुँह मीठा करा कर शुभकामनाएँ दी। यूनियन के अध्यक्ष विक्रम गवारिया, महामंत्री बदरीलाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष कमल गिरी, जसवंतसिंह चुण्डावत, रोशन शर्मा, नासीर खान, मौजूद रहे।