चित्तौड़गढ़: जौहर स्मृति संस्थान चितौड़गढ़ द्वारा बायतु विधायक के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र जताई नाराजगी
बायतु विधायक की लगातार राजपूत समाज पर अनावश्यक और अमर्यादित टिप्पणियों से नाराज जौहर स्मृति संस्थान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को पत्र लिखकर रोष प्रकट किया और उचित कार्यवाही की मांग की। जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह विजयपुर ने पत्र में लिखा कि राजस्थान में बायतु से वर्तमान विधायक द्वारा टिप्पणी की जा रही है।